scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशकांग्रेस ने असम चुनावों के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

कांग्रेस ने असम चुनावों के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) कांग्रेस ने असम में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 22 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की।

विपक्षी दल ने पूर्वोत्तर राज्य में चुनाव के लिए अब तक कुल 87 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

कांग्रेस ने तीन मार्च को 42 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और शनिवार को 23 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की थी।

पार्टी ने असम में अपने गठबंधन सहयोगियों के लिए 15 सीटें छोड़ी हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने असम चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया है।

उम्मीदवारों की तीसरी सूची के अनुसार, माणिक ब्रह्मा को कोकराझार, बाओखुंगरी से सपाली मराक, पर्वतझोरा से अशरफुल इस्लाम शेख, धुबरी से बेबी बेगम, जलेश्वर से आफताबुद्दीन, अभयपुरी से प्रदीप सरकार और सिदली चिरांग से मतिलाल नारजारी को मैदान में उतारा गया है।

असम विधानसभा के 126 सदस्यों के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना चार मई को होगी।

कांग्रेस 2016 से असम में सत्ता से बाहर है।

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments