scorecardresearch
Tuesday, 5 May, 2026
होमदेशकांग्रेस ने झारखंड के लिए राजनीतिक मामलों की 36-सदस्यीय समिति गठित की

कांग्रेस ने झारखंड के लिए राजनीतिक मामलों की 36-सदस्यीय समिति गठित की

Text Size:

रांची, तीन मई (भाषा) कांग्रेस ने रविवार को झारखंड के लिए राजनीतिक मामलों की 36-सदस्यीय समिति गठित की है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रभारी के. राजू और जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सदस्य बनाया गया है।

राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने कई अन्य समितियां भी गठित की हैं।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) की राजनीतिक मामलों की समिति के गठन को मंजूरी दी है।

इस समिति में राज्य के चार मंत्री राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हैं।

धनशोधन मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को भी इस समिति में जगह दी गई है। यह समिति पार्टी की सियासी रणनीति तय करेगी।

कांग्रेस ने पांच अन्य समितियां भी गठित की हैं, जिनमें परिसीमन और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित समितियां शामिल हैं।

इसके अलावा, समन्वय समिति, प्रचार समिति और चुनाव प्रबंधन समिति भी गठित की गई हैं। साथ ही कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव और समन्वयकों की नियुक्तियां भी की गई हैं।

चौंतीस सदस्यीय समन्वय समिति में अजय दुबे, अजय नाथ शाहदेव, अनुपमा सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह और निर्मला देवी जैसे नेता शामिल हैं।

पांच सदस्यीय एसआईआर समिति में डॉ. प्रदीप बालमुचू, डॉ. रामेश्वर उरांव, सुखदेव भगत, डॉ. अजय कुमार और राजेश ठाकुर को शामिल किया गया है।

इसके अलावा 16 उपाध्यक्ष, 43 महासचिव, 81 सचिव, 44 संयुक्त सचिव और 37 समन्वयकों की भी नियुक्ति की गई है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments