बीजापुर, 21 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आत्मसमर्पण करने वाले 26 वर्षीय एक नक्सली ने एक पुनर्वास केंद्र में कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नरसु बोड्डू उर्फ नैती के रूप में हुई है और वह बीजापुर स्थित पुनर्वास केंद्र में आजीविका प्रशिक्षण ले रहा था।
पुलिस के मुताबिक, नरसु इस साल 23 जुलाई से प्रशिशक्षण केंद्र में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि बोड्डू ने केंद्र में फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर बीजापुर थाने व फॉरेंसिक की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
उन्होंने बताया कि बीजापुर थाने में मामला दर्ज किया गया है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
भाषा सं संजीव जितेंद्र
जितेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.