scorecardresearch
Saturday, 7 November, 2026
होमदेशगरीब कल्याण के लिए काम कर रही है केन्द्र एवं राज्य सरकार: मुख्यमंत्री शर्मा

गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है केन्द्र एवं राज्य सरकार: मुख्यमंत्री शर्मा

Text Size:

जयपुर, सात नवंबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि हाल ही में जारी विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले 12 वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां सांगानेर में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के विचारों को आत्मसात करते हुए काम कर रही है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार पिछले पौने तीन वर्षों से राजस्थान की जनता की सेवा में एक सेवक के रूप में जुटी हुई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राजस्थान को विकास की नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए ‘‘यही समय है-सही समय है’’ के संकल्प के साथ काम करें।

शर्मा ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें अपनी सनातन संस्कृति, विरासत और संस्कारों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री मोदी के ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ के संकल्प के साथ विकसित राजस्थान का सपना साकार करना है।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाकर ही रामराज्य की परिकल्पना साकार की जा सकती है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments