जयपुर, 25 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली नारियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है।
जोशी यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ‘महिला प्रवासी कार्यशाला’ को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण ही विश्व में भारत ने मान पाया है। उन्होंने कहा कि आज उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, आवास योजना आदि के माध्यम से महिलाओं को सम्मान मिला है।
बयान के अनुसार जोशी ने दावा किया कि देश बहुत तेज गति से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है, जिसकी सराहना सिर्फ देश ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व की जनता कर रही है।
कार्यशाला में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा भी मौजूद थीं।
भाषा पृथ्वी कुंज प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.