scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशसीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में आम्रपाली स्मार्ट सिटी डेवलपर्स के परिसरों की तलाशी ली

सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में आम्रपाली स्मार्ट सिटी डेवलपर्स के परिसरों की तलाशी ली

Text Size:

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) सीबीआई ने 472 करोड़ रुपये से अधिक की कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में अनिल कुमार शर्मा समेत आम्रपाली स्मार्ट सिटी डेवलपर्स के निदेशकों के परिसरों की तलाशी ली है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को तीन आरोपी निदेशकों के परिसरों सहित दिल्ली-एनसीआर में आठ स्थानों पर तलाशी ली।

सीबीआई ने कंपनी और इसके निदेशकों-अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया और अजय कुमार के खिलाफ तत्कालीन कॉर्पोरेशन बैंक (अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया), ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (अब पंजाब नेशनल बैंक) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एक संघ को कथित तौर पर 472.24 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

एजेंसी ने कंपनी के ऑडिटर अमित मित्तल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। शर्मा, शिव प्रिया और कुमार जेल में हैं।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments