scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशनगालैंड विधानसभा का बजट सत्र आरंभ

नगालैंड विधानसभा का बजट सत्र आरंभ

Text Size:

कोहिमा, 20 मार्च (भाषा) नगालैंड की नवनिर्वाचित 14वीं विधानसभा का नौ-दिवसीय बजट सत्र सोमवार को शुरू हो गया। इस दौरान अस्थायी अध्यक्ष एम. यंथन ने पहली बार निर्वाचित 29 सदस्यों समेत सभी 59 सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

बजट सत्र एनडीपीपी-भाजपा की पीपुल्स डेमोक्रेटिक एलायंस (पीडीए) सरकार का पहला सत्र है। गत 27 फरवरी को 60-सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल कर पीडीए ने दोबारा सरकार बनाई है।

विधानसभा सचिवालय ने कहा कि राज्यपाल एल. गणेशन मंगलवार को सदन में अपना पहला अभिभाषण देंगे और मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री नेफ्यू रियो 27 मार्च को 2023-24 के लिए बजट पेश करेंगे।

सत्र 28 मार्च को समाप्त होगा और बुधवार एवं शुक्रवार से रविवार तक कुल चार दिन का अवकाश होगा।

सदन को पूर्व विधायक इम्तिवापांग अइर को श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दिया गया। अइर का सात जनवरी को निधन हो गया था।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments