कोलकाता, 25 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोगों को प्रभावित करने के लिए धनबल का इस्तेमाल करने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की ज्यादतियां बढ़ गई हैं और सरकारी अधिकारी उन्हें धमका रहे हैं।
ममता ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक बयान में दावा किया कि जिलाधिकारियों, प्रखंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और पुलिस अधीक्षकों का इस्तेमाल लोगों को धमकाने के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा लोगों को प्रभावित करने के लिए धनबल का इस्तेमाल कर रही है और डरा-धमका रही है। कल (शनिवार से) से पुलिस की ज्यादतियां बढ़ गई हैं।’’
भाषा जितेंद्र शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.