नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाकर की गयी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की “अभद्र और अपमानजनक” टिप्पणियों के खिलाफ सोमवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की।
बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में खरगे ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि “मोदी का बाप भी जाएगा”।
एक व्यक्ति ने कार्यक्रम के दौरान कहा था कि “प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे।”, जिसके जवाब में खरगे ने यह टिप्पणी की।
भाजपा ने एक बयान में कहा, “पटना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता के बारे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई अपमानजनक, अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में, भाजपा कल (सोमवार को) देश भर के सभी राज्य मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।”
भाषा प्रशांत जितेंद्र
जितेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.