scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा समर्थक की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा समर्थक की गोली मारकर हत्या

Text Size:

मालदा (पश्चिम बंगाल), 22 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अज्ञात लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 35 वर्षीय समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि समीर घोष पर बुधवार शाम इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के रामकेली इलाके में पहले धारदार हथियारों से हमला किया गया और फिर उन्हें दो गोलियां मारी गईं।

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि घोष की हत्या एक प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल से जुड़े लोगों ने की।

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद इलाके में दो गुटों के बीच झड़पें हुईं, जिनमें कम से कम छह लोग घायल हो गए। घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

भाषा सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments