नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए सात युवा नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा तीन अन्य को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी।
भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष हेमांग जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
जोशी ने एक बयान में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार, कुछ सदस्यों को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय पदाधिकारी नियुक्त किया जा रहा है तथा अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
भाषा
देवेंद्र नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.