नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा सात सितंबर से फरीदाबाद में ‘जेंडर रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।
इस कार्यकशाला का उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक क्षमता और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देना है।
आयोग की ओर से जारी बयान के अनुसार, कार्यशाला में करीब 25 राज्यों से 200 से अधिक महिला विधायक हिस्सा लेंगी।
आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने सोमवार को बिरला से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें कार्यशाला का आधिकारिक आमंत्रण सौंपा।
महिला आयोग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य राजनीति में सक्रिय महिलाओं को प्रशिक्षण देना तथा उनके संवाद, लेखन और अन्य कौशल को विकसित करना है, ताकि वे प्रभावी नेतृत्व प्रदान कर सकें।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
भाषा हक हक अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.