scorecardresearch
Wednesday, 13 May, 2026
होमदेशबिहार: प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर सम्राट चौधरी ने कई कदम उठाने के निर्देश दिए

बिहार: प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर सम्राट चौधरी ने कई कदम उठाने के निर्देश दिए

Text Size:

पटना, 13 मई (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल और डीजल के उपयोग में कमी लाने की अपील के मद्देनजर अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाने समेत कई ‘‘महत्वपूर्ण निर्णय’’ लिए।

सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पर कहा, “सरकारी एवं निजी कार्यालयों में ‘‘वर्क फ्रॉम होम’’ को बढ़ावा देना और सप्ताह में एक दिन ‘‘नो व्हीकल डे’’ मनाने की अपील की।”

चौधरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल के उपयोग को कम करने का आह्वान किया है। इसके अनुरूप कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री के काफिले में वाहनों की संख्या न्यूनतम करना भी शामिल है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल में देश में मितव्ययिता अपनाने का आह्वान करते हुए कहा था कि पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष ऐसा खतरा उत्पन्न कर सकता है, जो ‘‘वैश्विक कोविड महामारी से भी बड़ा’’ साबित हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने ‘‘सभी मंत्रियों, नगर निगमों के अध्यक्षों और अन्य जनप्रतिनिधियों से सार्वजनिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त वाहनों के बिना शामिल होने’’ की अपील भी की।

उन्होंने कहा कि लोगों से बस, मेट्रो और ऑटो-रिक्शा जैसे सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया गया।

चौधरी ने कहा कि यात्रा की आवश्यकता को कम करने के लिए ‘‘सभी राज्य विभागों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकें करने का निर्देश दिया गया है’’ तथा ‘‘कार्यालयों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ को प्रोत्साहित करने की सलाह दी गई है।’’

भाषा कैलाश मनीषा जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments