scorecardresearch
Tuesday, 4 August, 2026
होमदेशबंगाल: एनसीपीआई सांसद काकोली के क्लिनिक पहुंचीं शशि पांजा, दल बदल की अटकलें तेज

बंगाल: एनसीपीआई सांसद काकोली के क्लिनिक पहुंचीं शशि पांजा, दल बदल की अटकलें तेज

Text Size:

कोलकाता, तीन अगस्त (भाषा) तृणमूल कांग्रेस की नेता शशि पांजा के सोमवार को लगातार दूसरे दिन एनसीपीआई से जुड़ी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के क्लिनिक जाने के बाद एक बार फिर दल-बदल की अटकलें तेज हो गई हैं।

हालांकि, पूर्व मंत्री पांजा ने ममता बनर्जी नीत तृणमूल से अलग होने की संभावना से जुड़े सवालों का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

पत्रकारों ने पांजा को क्लिनिक से बाहर निकलते समय रोककर पूछा कि क्या वह तृणमूल को छोड़ने की तैयारी कर रही हैं।

उन्होंने इस पर हल्की मुस्कान के साथ केवल इतना कहा, “मुझे जाना है।”

इसके बाद वह वहां से चली गईं।

यह क्लिनिक पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास से लगभग 800 मीटर की दूरी पर स्थित है।

पांजा की इस संक्षिप्त प्रतिक्रिया के बाद उनके राजनीतिक रुख को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

इससे पहले पिछले सप्ताह भी उनके इसी क्लिनिक जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें शुरू हुई थीं।

हालांकि, तृणमूल से बगावत करने वाली घोष दस्तीदार ने इन मुलाकातों के किसी भी राजनीतिक मायने से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि पांजा के साथ उनका संबंध तीन दशक से अधिक पुराना है और यह पूरी तरह उनके चिकित्सा पेशे से जुड़ा हुआ है।

भाषा जितेंद्र जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments