करीमपुर (पश्चिम बंगाल), 18 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कुछ लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर देसी बम फेंके जिसमें पांच व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह घटना बुधवार शाम उस समय हुई, जब भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह होगलबेरिया थाना क्षेत्र के साहेबपाड़ा मोइनातला में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम से लौट रहा था।
घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनमें से तीन को छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने बताया कि दो अन्य घायल व्यक्तियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा
शुभम अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.