scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशबावनकुले को महाराष्ट्र भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया, शेलार होंगे मुंबई महानगर इकाई अध्यक्ष

बावनकुले को महाराष्ट्र भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया, शेलार होंगे मुंबई महानगर इकाई अध्यक्ष

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य चंद्रशेखर बावनकुले को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार को मुंबई महानगर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले बावनकुले ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चंद्रकांत पाटिल की जगह ली है। पाटिल को पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बनाया गया था।

शेलार मराठी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने मुंबई शहर इकाई के अध्यक्ष के रूप में मंगल प्रभात लोढ़ा का स्थान लिया है। लोढ़ा को भी हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनाया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस इस सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं।

बावनकुले की नियुक्ति को 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पिछड़ा वर्ग को लामबंद करने की भाजपा की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments