बलिया (उप्र) 17 अक्टूबर (भाषा) बलिया जिले की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार विधान परिषद सदस्य और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर मुकदमे की सुनवाई के दौरान हाजिर न होने पर तीन हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। सिंह के अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।
पवन सिंह के अधिवक्ता हरिवंश सिंह ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कुटुंब न्यायालय के अपर प्रधान न्यायाधीश कमला पति प्रजापति के अदालत में उनकी पत्नी ज्योति सिंह द्वारा अंतरिम भरण पोषण के लिए दाखिल वाद पर शनिवार को सुनवाई निर्धारित थी।
अधिवक्ता ने बताया कि पवन सिंह अपनी मां प्रतिमा देवी की तबीयत खराब होने के कारण न्यायालय में शनिवार को निर्धारित सुनवाई पर उपस्थित नहीं हो सके ।
उन्होंने बताया कि अदालत ने पवन सिंह पर तीन हजार रुपये का हर्जाना लगाते हुए अगली सुनवाई की तिथि 12 नवंबर को निर्धारित की है।
भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.