scorecardresearch
Sunday, 26 July, 2026
होमदेशअसम : कैदियों को भागने में मदद के आरोपी तीन पुलिस कर्मी गिरफ्तार

असम : कैदियों को भागने में मदद के आरोपी तीन पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Text Size:

गोलाघाट, 26 जुलाई (भाषा) असम के गोलाघाट जिला कारागार के तीन कैदियों के भागने में मदद करने के आरोपी तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजन सिंह के अनुसार, शनिवार को इलाज के दौरान तीन खतरनाक अपराधी शहीद कुशल कोंवर सिविल अस्पताल से भाग गए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जांच में सामने आया कि तीन कर्मियों ने उनके भागने में मदद की थी। हमने भागने में संलिप्त उन तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।’’

सिंह ने कहा कि पुलिस ने हिरासत से भागने वाले तीन दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।

भाषा धीरज रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments