scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअसम के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दीं

असम के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दीं

Text Size:

गुवाहाटी, 20 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दीं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’

उन्होंने लिखा, ‘साधारण पृष्ठभूमि से उठकर उन्होंने जो जीवन यात्रा तय की है, वह साहस, समर्पण और विनम्रता का प्रतीक है। वह उन करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा हैं जो सपने देखने का साहस रखते हैं।’

शर्मा ने कहा कि नये असम की दिशा तय करने में राष्ट्रपति का मार्गदर्शन अत्यंत मूल्यवान रहा है।

उन्होंने कहा, ‘मैं मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना करता हूं कि वे राष्ट्रपति को स्वस्थ जीवन और मां भारती की सेवा में दीर्घायु प्रदान करें।’

भाषा राखी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments