scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअरुणाचल प्रदेश: ज़ेमिथांग में अनूठे 'कैफे' की शुरुआत, स्थानीय मोनपा महिलाएं कर रही संचालन

अरुणाचल प्रदेश: ज़ेमिथांग में अनूठे ‘कैफे’ की शुरुआत, स्थानीय मोनपा महिलाएं कर रही संचालन

Text Size:

तवांग, 19 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के जेमिथांग में सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों में सामुदायिक विकास और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय मोनपा महिलाओं द्वारा संचालित एक जलपान सुविधा का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया गया।

‘बॉर्डर ब्रू कैफे’ एक अनूठी पहल है क्योंकि इसे न्याम्जांग चू नदी पर निर्मित एक निष्क्रिय बेली पुल पर बनाया गया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में यह अपनी तरह का अनूठी सुविधा है जो सांस्कृतिक धरोहर वाले ढांचे को आधुनिक उपयोगिता और पर्यटन संभावनाओं के साथ जोड़ती है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सद्भावना परियोजना के तहत रिकॉर्ड समय में मात्र 31 दिनों में इस परियोजना का निर्माण पूरा कर लिया, जो असाधारण योजना, समर्पण और निष्पादन क्षमता का प्रदर्शन करता है।

पूर्वी कमान के जीओसी-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने जेमिथांग में बॉर्डर ब्रू कैफे की स्थापना के लिए सेना की गजराज कोर की सराहना की।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments