scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशनाबालिग युवती को अगवा करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया

नाबालिग युवती को अगवा करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया

Text Size:

नोएडा, (उप्र), 26 मई (भाषा) नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सेक्टर 63 थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने 18 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी कार किराए पर चलाने वाला गिरिराज ने उसकी 15 वर्ष की बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करने लगी और उसने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । उसके कब्जे से अगवा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण करवा रही है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments