नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सेठ ने 30 जून को नये सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है।
रक्षा मंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के ज़रिये यह जानकारी साझा की और उनकी मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
रक्षा मंत्री कार्यालय ने कहा, ‘थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने कर्तव्य भवन-2 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।’
पश्चिमी मोर्चे पर सेना की दो ऑपरेशनल कमांड का नेतृत्व करने का दुर्लभ गौरव हासिल करने वाले एक कुशल सैन्य अधिकारी, जनरल सेठ ने मंगलवार को 31वें थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.