scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशहथियारबंद बदमाशों ने बैंक से नकदी व सोना लूटा

हथियारबंद बदमाशों ने बैंक से नकदी व सोना लूटा

Text Size:

जयपुर, चार जुलाई (भाषा) राजस्थान के अलवर शहर में सोमवार को छह हथियारबंद बदमाशों ने एक निजी बैंक से कथित तौर पर नकदी और सोना लूट लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी एक्सिस बैंक की शाखा में घुसे और कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपियों ने बैंक के स्ट्रांग रूम से करीब 70 लाख रुपये की नकदी और 40-50 लाख रुपये का सोना लूट लिया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

भाषा पृथ्वी मनीषा प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments