scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू राज्य में ‘अघोषित आपातकाल’ लगा रहे हैं : वाईएसआरसीपी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू राज्य में ‘अघोषित आपातकाल’ लगा रहे हैं : वाईएसआरसीपी

Text Size:

अमरावती, 26 जून (भाषा) युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेता एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री एस अप्पालाराजू ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के शासन में राज्य ‘‘अघोषित आपातकाल’’ का सामना कर रहा है।

अप्पालाराजू ने दावा किया कि कांग्रेस नेता के तौर पर आपातकाल का समर्थन करने वाले नायडू अब ‘पुलिस ज्यादतियों, मनगढ़ंत मामलों और राजनीतिक धमकी’ के माध्यम से उसी तरह से दमन कर रहे हैं।

वाईएसआरसीपी नेता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वह (नायडू) इसके (आपातकाल के) खिलाफ उपदेश देते हैं, जबकि राज्य में इसी तरह के सत्तावादी शासन को बढ़ावा दे रहे हैं।’’

उन्होंने वाईएसआरसीपी नेताओं और आम लोगों के खिलाफ पुलिस बल के दुरुपयोग, यातना और अवैध मामलों का आरोप लगाया, तथा आईटी मंत्री नारा लोकेश पर भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया।

भाषा रंजन सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments