scorecardresearch
Wednesday, 7 October, 2026
होमदेशमध्यप्रदेश के इंदौर में डेयरी संयंत्र में पेड़ा बनाने के दौरान कड़ाही में धमाका, एक कर्मचारी की मौत

मध्यप्रदेश के इंदौर में डेयरी संयंत्र में पेड़ा बनाने के दौरान कड़ाही में धमाका, एक कर्मचारी की मौत

Text Size:

इंदौर (मध्यप्रदेश), 11 सितंबर (भाषा) इंदौर में शुक्रवार को एक डेयरी संयंत्र में मावा (खोया) का पेड़ा बनाने के दौरान दूध की कड़ाही में धमाके से 34 वर्षीय एक कर्मचारी की मौत हो गई एवं एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया। संयंत्र के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विशाल कुमार मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि डेयरी ब्रांड ‘सांची’ के मांगलिया स्थित संयंत्र में मावा का पेड़ा बनाने के लिए दूध को उबालते वक्त कड़ाही में संभवत: भाप के अधिक दबाव के कारण धमाका हो गया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में विनोद कुमार चढ़ार (34) की मौत हो गई तथा एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया।

मिश्रा ने बताया कि इस घटना में घायल कर्मचारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर है।

उन्होंने कहा,“कड़ाही में धमाका किस कारण हुआ, यह जांच का विषय है। मैंने अपने पेशेवर अनुभव में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी है।’’

लसूड़िया के थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

भाषा हर्ष

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments