scorecardresearch
Saturday, 19 September, 2026
होमदेशकाठमांडू जा रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी की आशंका के चलते दिल्ली लौटा

काठमांडू जा रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी की आशंका के चलते दिल्ली लौटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) काठमांडू जा रहा एअर इंडिया का ए320 विमान शनिवार को तकनीकी खराबी की आशंका के चलते दिल्ली लौट आया।

एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों को दूसरे विमान से काठमांडू भेजा गया।

यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘19 सितंबर को दिल्ली से काठमांडू जा रही उड़ान एआई219 का संचालन कर रहे चालक दल ने मानक संचालन प्रक्रिया के तहत तकनीकी खराबी की आशंका के चलते विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया। विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्रियों तथा चालक दल के सदस्य विमान से उतर गए।’’

एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments