scorecardresearch
Saturday, 7 November, 2026
होमदेशअमित शाह ने गुजरात से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए गृह मंत्रालय की बैठक की अध्यक्षता की

अमित शाह ने गुजरात से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए गृह मंत्रालय की बैठक की अध्यक्षता की

Text Size:

अहमदाबाद, सात नवंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां गुजरात से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी शामिल हुए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय के विभिन्न विभागों के साथ गुजरात राज्य से जुड़े विषयों पर एक बैठक की अध्यक्षता की।’’

बैठक के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

भाषा सुरभि दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments