scorecardresearch
Sunday, 3 May, 2026
होमदेशगुवाहाटी एम्स में उन्नत न्यूरोलॉजिकल ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया गया

गुवाहाटी एम्स में उन्नत न्यूरोलॉजिकल ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया गया

Text Size:

गुवाहाटी, तीन मई (भाषा) स्थानीय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उन्नत न्यूरोसर्जिकल ऑपरेशन थिएटर सुविधा का रविवार को उद्घाटन किया गया। उम्मीद की जा रही है कि इससे पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति के मुताबिक, इस अत्याधुनिक सुविधा का औपचारिक उद्घाटन एम्स, गुवाहाटी के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अशोक पुराणिक ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) के वरिष्ठ महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार माझी की उपस्थिति में किया।

इसके मुताबिक, पीजीसीआईएल ने आधुनिक न्यूरोसर्जिकल ऑपरेशन थिएटर की स्थापना करने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत 6.5 करोड़ रुपये का वित्तपोषण किया गया है।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments