scorecardresearch
Wednesday, 5 August, 2026
होमदेशफिल्म ‘गजनी’ में भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का निधन

फिल्म ‘गजनी’ में भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का निधन

Text Size:

मुंबई, चार अगस्त (भाषा) अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘लगान’ और ‘गजनी’ में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का मंगलवार को निधन हो गया।

वह 74 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

‘लगान’ फिल्म में रावत के सह-कलाकार रहे यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन की जानकारी दी।

शर्मा ने लिखा, ‘‘प्रदीप रावत, गजनी के हमारे देवा और लगान के कलाकार को श्रद्धांजलि।’’

रावत को टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका से लोकप्रियता मिली थी।

उन्होंने इसके बाद विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में काम किया।

रावत ने टीवी धारावाहिक ‘तहकीकात’, ‘चंद्रकांता’ और ‘युग’ तथा फिल्में ‘मेरी जंग’, ‘सरफरोश’, ‘द हीरो: स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ और ‘छावा’ में भूमिका निभाई।

भाषा जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments