scorecardresearch
Monday, 2 November, 2026
होमदेशगोरखपुर में दोस्त की दावत में शामिल युवक की मौत, मां ने हत्या का आरोप लगाया

गोरखपुर में दोस्त की दावत में शामिल युवक की मौत, मां ने हत्या का आरोप लगाया

Text Size:

गोरखपुर (उप्र) दो नवंबर (भाषा) गोरखपुर जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र में रविवार रात एक घर में दोस्तों के साथ दावत करने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शाहपुर थानाक्षेत्र के सरस्वती पुरम कालोनी निवासी अजीत उर्फ विकास मिश्र (18) के रूप में हुई है। उसकी मां ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजीत के पिता विजय मिश्र बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी हैं और मजदूरी करते हैं। उसकी मां, रेनू मिश्रा दूसरों के घरों में खाना बनाने और बर्तन धोने का काम करती है। अजीत जेल बाईपास रोड पर एक दुकान में काम करता था।

रेनू मिश्रा ने बताया कि रविवार दोपहर अजीत बिछिया हनुमान मंदिर के पास अपने एक दोस्त के घर गया था, वह रात भर वहीं रुका और अपने दोस्तों के साथ पार्टी की।

रेनू मिश्रा के अनुसार सोमवार सुबह करीब पांच बजे, उसके एक दोस्त ने परिवार को फोन करके बताया कि अजीत सीढ़ियों से गिर गया है और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचने के लिए कहा।

जब रेनू अस्पताल पहुंचीं, तो उन्होंने अपने बेटे को मृत पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है।

गोरखनाथ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा,‘‘हमने परिवार से लिखित शिकायत मांगी है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments