scorecardresearch
Tuesday, 27 October, 2026
होमदेशपटना में मंदिर परिसर के भीतर एक युवक ने 18 महीने के भाई की हत्या की

पटना में मंदिर परिसर के भीतर एक युवक ने 18 महीने के भाई की हत्या की

Text Size:

पटना, 24 अक्टूबर (भाषा) बिहार के पटना जिले में शनिवार को एक दुर्गा मंदिर परिसर में 20-वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपने डेढ़ वर्षीय छोटे भाई की सिर काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है।

यह घटना पालीगंज क्षेत्र के रानी तालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीतन छपरा गांव में हुई।

पालीगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पंकज कुमार शर्मा ने कहा, ‘‘हमें पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 50 मिनट पर सूचना मिली कि आरोपी अजीत ने जीतन छपरा गांव स्थित मंदिर परिसर में धारदार हथियार से अपने डेढ़ वर्षीय भाई की हत्या कर दी है।’’

पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बिक्रम के अंचल निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि अजीत ने मंदिर के भीतर धारदार हथियार से अपने छोटे भाई का सिर काट दिया।

हालांकि, देवता को बलि चढ़ाने के लिए हत्या किए जाने की अटकलों की अब तक पुष्टि नहीं हुई है।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments