scorecardresearch
Saturday, 4 April, 2026
होमदेशझारखंड के चतरा के जंगल में एक पशु चिकित्सक मृत मिला

झारखंड के चतरा के जंगल में एक पशु चिकित्सक मृत मिला

Text Size:

चतरा, चार अप्रैल (भाषा) झारखंड के चतरा जिले के एक जंगल में शनिवार सुबह 58 वर्षीय पशु चिकित्सक मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस को संदेह है कि पशु चिकित्सक की हत्या की गई है, क्योंकि उनके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं।

मृतक की पहचान योगेंद्र यादव के रूप में हुई है। वह सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गंधारिया गांव के निवासी थे और उसका शव उसके निवास से लगभग चार किलोमीटर दूर तुड़ाग जंगल में मिला था।

चतरा के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संदीप सुमन ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं और ऐसा लगता है कि उन्हें गंभीर यातना दी गई थी।’

उन्होंने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम और श्वान दस्ता घटनास्थल पर पहुंच रहा है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

पशुचिकित्सक के परिवार वालों ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को देर से अपनी मोटरसाइकिल पर घर से निकले थे। जब वह उस रात वापस नहीं लौटे, तो उन्होंने उनकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले।

भाषा तान्या सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments