गुरुग्राम, 21 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के गुरुग्राम के साढराणा गांव में डेढ़ वर्ष के बच्चे की घर के बाहर पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, बच्चे की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हिमांशु मंगलवार को घर के बाहर खेलते समय पानी की टंकी के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया।
पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों को कुछ समय तक बच्चे के लापता होने का पता नहीं चला।
पुलिस के अनुसार, बच्चे को टंकी में पाए जाने के बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.