scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमदेशपारिवारिक विवाद को लेकर व्यक्ति ने छोटे भाई को चाकू घोंपकर जख्मी किया

पारिवारिक विवाद को लेकर व्यक्ति ने छोटे भाई को चाकू घोंपकर जख्मी किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने सोमवार को अपने छोटे भाई को कथित रूप से चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी 38 वर्षीय पंकज कुमार उर्फ पिंटू को पकड़ लिया गया है जबकि उसके छोटे भाई रिंकू (36) को राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना रिंकू की शराब पीने की कथित आदत को लेकर पारिवारिक विवाद से उपजी है।

उन्होंने कहा कि आज दोपहर रिंकू के शराब के नशे में होने पर उसके बड़े भाई और पिता ने आपत्ति जताई जिसे लेकर विवाद हुआ और यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की घटना हो गयी।

पुलिस ने बताया कि नंद नगरी थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पंकज कुमार उर्फ ​पिंटू को पकड़ लिया गया है और अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया चाकू मौके से बरामद कर लिया गया है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments