scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशनोएडा में 'मनी ट्रांसफर' का काम करने वाले व्यक्ति से हथियार दिखाकर लूट

नोएडा में ‘मनी ट्रांसफर’ का काम करने वाले व्यक्ति से हथियार दिखाकर लूट

Text Size:

नोएडा, आठ अप्रैल (भाषा) नोएडा में थाना बिसरख क्षेत्र के चक शाहबेरी गांव के पास बुधवार रात ‘मनी ट्रांसफर’ का काम करने वाले व्यक्ति के साथ तीन बदमाशों ने हथियार दिखाकर मारपीट और लूटपाट की।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उसने पीड़ित के हवाले से बताया कि बदमाश साढे तीन लाख रुपए नगद और मोबाइल फोन लूटकर ले गए और घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि हरेंद्र नामक व्यक्ति चक शाहबेरी गांव में ‘मनी ट्रांसफर’ का काम करता है। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात वह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने हथियार दिखा कर उसका बैग छीन लिया।

उन्होंने पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि उसके बैग में साढे तीन लाख रुपये नगद और मोबाइल फोन आदि थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीम बनायी गयी हैं।

भाषा सं

मनीषा शुभम

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments