scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशझांसी में एक व्‍यक्ति ने तीन वर्षीय बेटे की हत्‍या के बाद आत्महत्या की

झांसी में एक व्‍यक्ति ने तीन वर्षीय बेटे की हत्‍या के बाद आत्महत्या की

Text Size:

झांसी (उप्र), 25 अप्रैल (भाषा) झांसी जिले के रक्सा थानाक्षेत्र में एक ग्रामीण ने कथित तौर पर अपने तीन वर्षीय बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

झांसी सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामवीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह ढिमररपुरा गांव से एक सूचना पर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि प्रेम सिंह (40) अपने घर फांसी पर लटका है तथा उसके तीन वर्षीय पुत्र भरत का लहुलुहान शव भी पड़ा हुआ है।

सीओ ने कहा कि पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच शुरू की तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

उन्‍होंने कहा कि प्रेम सिंह की पत्नी आशा ने बताया कि शुक्रवार रात उनके पति के एक समारोह से वापस आने के बाद नशे में होने के कारण उनसे उसकी कहासुनी हुई थी, परंतु देर रात वह अपने पुत्र को सोते समय कब उठाकर ले गए, यह उसे पता ही नहीं चला।

पुलिस के अनुसार खेती-बाड़ी कर अपना परिवार पालने वाले प्रेम सिंह द्वारा कथित तौर पर धारदार हथियार से पुत्र की हत्या और उसके बाद आत्महत्या किए जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस का कहना है कि विस्तृत पूछताछ एवं पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

भाषा सं आनन्‍द नेत्रपाल राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments