scorecardresearch
Tuesday, 20 October, 2026
होमदेशउत्तरकाशी में घास काटते समय पहाड़ी से गिरने से एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी में घास काटते समय पहाड़ी से गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Text Size:

उत्तरकाशी, 20 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र में मंगलवार को जंगल में घास काटने के दौरान पहाड़ी से गिरने से 53 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि घास काटने के दौरान पैर फिसलने के कारण तुनाल्का गांव निवासी जनक सिंह सजवाण पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में गिर गए ।

वन रेंज अधिकारी विवेक चौहान ने बताया कि सजवाण को खाई से घायल अवस्था में निकालकर नौगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉ रोहित भंडारी ने बताया कि पोस्टमार्टम में सजवाण के सिर में गंभीर चोटें पायी गयी हैं ।

भाषा सं दीप्ति राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments