scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश के ऊना में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक पत्रकार की मौत

हिमाचल प्रदेश के ऊना में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक पत्रकार की मौत

Text Size:

ऊना (हिमाचल), 27 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के ऊना में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक पत्रकार की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो बंगाणा में रहते थे।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे हुआ, जब वह अपना फोटो स्टूडियो बंद कर पैदल घर लौट रहे थे।

पुलिस का कहना है कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी (एसएचओ) रोहित चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल ले गयी।

थाना प्रभारी ने कहा कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा राखी राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments