scorecardresearch
Wednesday, 29 July, 2026
होमदेशएर्णाकुलम-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक डिब्बे को यांत्रिक खराबी के बाद अलग किया गया

एर्णाकुलम-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक डिब्बे को यांत्रिक खराबी के बाद अलग किया गया

Text Size:

ठाणे, 29 जुलाई (भाषा) एर्णाकुलम-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक डिब्बे को बुधवार सुबह नवी मुंबई के नजदीक पनवेल रेलवे स्टेशन पर यांत्रिक खराबी की जानकारी होने के बाद ट्रेन से अलग कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने प्रभावित यात्रियों को दूसरे डिब्बों में समायोजित किया।

पनवेल रेलवे स्टेशन पुणे से करीब 100 किलोमीटर दूर है।

मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एर्णाकुलम-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22149) सुबह करीब साढ़े छह बजे पनवेल स्टेशन पहुंची, तो ‘‘ ‘बी1’ डिब्बे में ‘कंट्रोल आर्म’ टूटा हुआ पाया गया, जिससे उसके सामान्य परिचालन में समस्या आ रही थी।’’

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियातन प्रभावित डिब्बे को शेष रेलगाड़ी से अलग करने का फैसला किया गया।

भाषा धीरज शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments