ठाणे (महाराष्ट्र), चार जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 472 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,29,440 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले रविवार को सामने आए। जिले में अभी तब 4,724 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इस दौरान संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 11,909 हो गई है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में अभी तक 7,12,716 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
भाषा निहारिका प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.