scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशगुजरात में पिछले दो सालों में 240 शेरों और 370 तेंदुओं की मौत: वन मंत्री

गुजरात में पिछले दो सालों में 240 शेरों और 370 तेंदुओं की मौत: वन मंत्री

Text Size:

गांधीनगर, 28 फरवरी (भाषा) गुजरात के वन मंत्री मुलुभाई बेरा ने विधानसभा में मंगलवार को कहा कि राज्य में पिछले दो सालों के दौरान कम से कम 240 शेरों (123 शावकों समेत) और 370 तेंदुओं की मौत हो गई, जबकि 26 शरों की मौत की वजह आप्राकृतिक थी।

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अर्जुन मोढवाडिया के सवाल के जवाब में बेरा ने कहा कि राज्य में दो सालों (2021 और 2022) में 100 शावकों सहित 370 तेंदुओं की मौत हुई।

240 शेरों की मौत में से 124 की मौत वर्ष 2021 में और 116 की मौत वर्ष 2022 में हुई। इसी तरह वर्ष 2021 में 179 तेंदुओं की मौत हुई जबकि पिछले साल 191 तेंदुओं की की मौत हुई। विधानसभा में मंत्री ने एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments