scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशहरियाणा के अंबाला में चाकू घोंपकर 17 वर्षीय लड़के की हत्या

हरियाणा के अंबाला में चाकू घोंपकर 17 वर्षीय लड़के की हत्या

Text Size:

अंबाला (हरियाणा), 12 अगस्त (भाषा) अंबाला के समीप छह अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर 17 वर्षीय एक लड़के की हत्या कर दी और उसके दोस्त को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लवली के रूप में हुई है तथा उसके घायल दोस्त इकबाल को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर ले जाया गया है।

पुलिस के मुताबिक ये दोनों दोस्त डाडियाना गांव में घूम रहे थे, उसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने रोककर उनपर हमला किया।

उन्होंने बताया कि इस वारदात के सिलसिले में मामला दर्ज किया कर जांच की जा रही है।

भाषा

राजकुमार प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments