scorecardresearch
Saturday, 3 October, 2026
होमदेशराजस्थान प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, पदस्थापन की प्रतीक्षा में 10 अधिकारी

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, पदस्थापन की प्रतीक्षा में 10 अधिकारी

Text Size:

जयपुर, तीन अक्टूबर (भाषा) राजस्थान सरकार ने शनिवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 15 अधिकारियों के तबादले किए जबकि 10 अन्य अधिकारियों को पद से हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखा। राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर यह जानकारी दी।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत राज चुनाव की घोषणा से कुछ घंटे पहले यह आदेश जारी किया गया।

आदेश के अनुसार, बीकानेर में अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र पाल सिंह को जैसलमेर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

वहीं, अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार पूनिया का तबादला बांसवाड़ा स्थित गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर किया गया है। आदेश के तहत कुल 15 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

वहीं, पद से हटाकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखे गए 10 आरएएस अधिकारियों में झुंझुनू के अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य और जैसलमेर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम शामिल हैं।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments