scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशगढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया: अधिकारी

गढ़चिरौली में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया: अधिकारी

Text Size:

गढ़चिरौली, 19 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बृहस्पतिवार को पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समक्ष पांच शीर्ष नक्सलियों सहित 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिन पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन 11 नक्सलियों में एक डिविजनल कमांडर (डीवीसीएम), एक एरिया कमेटी सेक्रेटरी, एक पीपुल्स पार्टी कमेटी मेंबर (पीपीसीएम), एक कमांडर और एक एरिया कमेटी मेंबर शामिल है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने इन नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। 2025 से अब तक गढ़चिरौली में कुल 123 हथियारबंद माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिले में वामपंथी उग्रवाद लगभग समाप्त हो चुका है। कभी गढ़चिरौली के सभी 10 उपमंडलों में सक्रिय रहने वाला यह वाम उग्रवाद अब भामरागड उपमंडल के सीमावर्ती क्षेत्रों तक ही सीमित रह गया है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब तक गढ़चिरौली में कुल 794 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments