scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: बीबी का मकबरा स्थल पर मलबा हटाने के दौरान आवासीय भवन जैसा ढांचा मिला

महाराष्ट्र: बीबी का मकबरा स्थल पर मलबा हटाने के दौरान आवासीय भवन जैसा ढांचा मिला

Text Size:

औरंगाबाद(महाराष्ट्र), 20 मई (भाषा) महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बीबी का मकबरा के बाहरी क्षेत्र में मलबा हटाने के दौरान एक आवासीय भवन जैसा ढांचा पाया गया है भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीबी का मकबरा को दक्कन के ताजमहल के रूप में भी जाना जाता है। इसका निर्माण मुगलों ने 17वीं सदी में कराया था और यह क्षेत्र में पर्यटकों के आकर्षण का एक मुख्य केंद्र है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले साल, स्मारक के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में मलबा हटाने का कार्य किया गया। हमने एक आवासीय भवन जैसा ढांचा पाया जिसमें एक शौचालय भी है। यह ढांचा बीबी का मकबरा का समकालिक है। ’’

अधिकारी ने कहा कि इलाके में कार्य शीघ्र पूरा हो जाएगा और इसे जल्द ही लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

भाषा सुभाष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments