नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच कलह को लेकर कटाक्ष किए जाने के बाद शनिवार को उन पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें ‘नारद मुनि’ की भूमिका निभाने की कोशिश बंद करनी चाहिए।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘गृहमंत्री को नारद मुनि की भूमिका निभाने की कोशिश बंद करनी चाहिए और अपनी पार्टी के साथी सत्यपाल मलिक द्वारा अपने साहेब पर लगाए गए बेहद गंभीर आरोपों पर जवाब देना चाहिए।’’
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को गहलोत और पायलट के बीच कलह को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जमीन पर पायलट का योगदान अधिक हो सकता है लेकिन कांग्रेस पार्टी का खजाना भरने में गहलोत का योगदान अधिक है।
इसके साथ ही शाह ने कहा, ‘‘पायलट जी कोई भी बहाना करके यहां धरने पर बैठ जाएं मगर समझ लें … आपका नंबर कभी नहीं लगेगा।’’
भाषा हक हक अमित
अमित
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.