scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश के बलिया में नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया में नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

बलिया (उप्र), 23 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग को कथित रूप से अगवा कर दो महीने तक उससे दुष्कर्म करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग को पड़ोस के रुकुनपुरा गांव के रहने वाले आरोपी निर्भय साहनी (23) ने 18 फरवरी को अगवा कर लिया था।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस ने 21 अप्रैल को नाबालिग को बलिया रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दिये अपने बयान में आरोपी पर अगवा करने और दो महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (3) (16 वर्ष से कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म) के साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को सोमवार को बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments