scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशआप में शामिल होने के पांच दिन बाद कांग्रेस में लौट सुरेंद्र सिंह चौधरी

आप में शामिल होने के पांच दिन बाद कांग्रेस में लौट सुरेंद्र सिंह चौधरी

Text Size:

चंडीगढ़, 15 अप्रैल (भाषा) पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह चौधरी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के पांच दिन बाद शनिवार को जालंधर में फिर से कांग्रेस में शामिल हो गये।

करतारपुर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे चौधरी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले 10 अप्रैल को जालंधर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में आप की सदस्यता ली थी।

सुरेंद्र चौधरी जालंधर के सांसद रहे दिवंगत संतोख सिंह चौधरी के भतीजे हैं जिनके निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सुरिंदर चौधरी का पार्टी में स्वागत करते हुए सत्तारूढ़ आप पर कांग्रेस नेताओं को प्रलोभन देने के कुत्सित तरीके अपनाने का आरोप लगाया।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments