scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशराजस्थान में सिख समुदाय के लिए कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा

राजस्थान में सिख समुदाय के लिए कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा

Text Size:

जयपुर, 14 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बैशाखी पर्व के अवसर पर सिख समुदाय के लिए कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी दी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार श्री गुरु नानक देव सिख कल्याण बोर्ड में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य होंगे। यह अल्पसंख्यक मामलों के विभाग द्वारा प्रशासित होगा।

बयान के मुताबिक बोर्ड का उद्देश्य सिख समुदाय के लोगों के उत्थान के लिए योजनाएं प्रस्तावित करना और रोजगार को बढ़ावा देने के संबंध में सुझाव देना है। बोर्ड सिख समुदाय के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी सुझाव देगा।

अल्पसंख्यक मामलों के विभाग की ओर से इसके गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार बोर्ड सामजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक योजनाओं में सिख समुदाय की भागीदारी, समुदाय के लिए नवीन योजनाओं की प्रगति और इनके क्रियान्वयन में आ रही कठिनाईयों और समाधान के लिए निरंतर समीक्षा करेगा।

भाषा कुंज आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments