scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशबठिंडा की झोपड़पट्टी में लगी आग: दो बहनों की मौत, कई अन्य घायल

बठिंडा की झोपड़पट्टी में लगी आग: दो बहनों की मौत, कई अन्य घायल

Text Size:

बठिंडा, 23 अप्रैल (भाषा) पंजाब के बठिंडा जिले के झोपड़ पट्टी क्षेत्र उड़िया बस्ती में मंगलवार को आग लगने से दो बहनों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने वाले वाहनों को तत्काल मौके पर भेजा गया और तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना में सात साल की मीरा और पांच साल की उसकी बहन राधा की मौत हो गई। उसने बताया कि आग खाना बनाने के दौरान एक झोपड़ी में लगी और तेज हवा चलने की वजह से लपटों ने अन्य झोपड़ियों को भी अपने चपेट में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां दो लड़कियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय विधायक जगरूप सिंह गिल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवार की हर संभव मदद का वादा किया।

भाषा धीरज माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments